फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चुनाव में एक बार फिर हुई बीजेपी की हार

Sun, 03 May 2015 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने विजय हासिल की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस और बीजेपी खिसकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सपा के विनोदमणि त्रिपाठी ने 9261 वोटों से जीत हासिल की है। सपा को कुल 64,878 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी 55,647 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

बीजेपी के बजरंग बहादुर को 41,247 वोट हासिल हुए। मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के सामने शुरू हुई थी।

जीत के साथ ही सपा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत की सूचना मिलते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें