बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सरकार पर जिला पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का घोर दुरुपयोग करने और खोखली जीत पर अपनी पीठ थपथपा कर स्वयं की वाहवाही लेने का आरोप लगाया है।
बसपा सुप्रीमो ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूबे के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नतीजे वास्तव में चुनाव का उपहास है।
सरकार ने सरकारी मशीनरी का जिला स्तर पर घोर दुरुपयोग कर अपनी पीठ थपथपा ली है।