फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ऐसे मिलेगा लखनऊ में जाम की समस्या से निजात

Tue, 29 Sep 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रमुख मार्गों पर बिना पार्किंग के चल रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बहुमंजिला आवासीय भवनों को चिह्नित कर वहां पार्किंग सुविधा सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए एसपी ट्रैफिक को प्रमुख इलाकों के एक मार्ग को चिह्नित कर वहां की ऐसी इमारतों की सूची तैयार कर देने को कहा गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हजरतगंज इलाके में जाम की समस्या से सबसे ज्यादा जूझने वाले अशोक मार्ग रूट से होगी।

जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एसपी ट्रैफिक की ओर से सड़कों पर वाहन पार्किंग बंद कराया जाएगा। इस काम में एलडीए की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सोमवार को शहर में सुचारु ट्र्रैफिक व्यवस्था के लिए गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। देर रात तक चली बैठक में प्रमुख मार्गों को जाम से राहत दिलाने के लिए वहां पार्किंग बनवाने की कार्रवाई एलडीए के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया।

एसपी ट्रैफिक ऐसे एक एक प्रमुख मार्ग का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट में उन भवनों को चिह्नित करेंगे जिनके वाहनों के सड़को पर खड़ा होने के कारण जाम की स्थिति बनती है।
Trending Videos
विज्ञापन

बैठक में उठे ये मुद्दे

बैठक में सर्वे कमेटी द्वारा मुंशी पुलिया, कैसरबाग, अमीनाबाद, चौक, महानगर, चारबाग व गोमतीनगर पत्रकारपुरम में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्मित कराने को सुझाए गए स्थलों को निर्माण कार्य के लिए अंतिम तौर पर प्रस्ताव में शामिल करने का कार्य फिलहाल टल गया।

एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे की अध्यक्षता में गठित तकनीकी कमेटी ने इसके लिए पर्याप्त स्तर पर निरीक्षण कार्य पूरा न हो पाने को कारण बताया। जनाना पार्क व हनुमान मंदिर पार्क स्थल को चिह्नित भूमि का पुन: सर्वे कराने की बात कही गई।

कैसरबाग में स्वास्थ्य भवन के समक्ष ग्लोब पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग स्थल के निर्माण से पहले एएसआई की अनुमति को लेने की अनिवार्यता भी जताई गई। सिर्फ पत्रकारपुरम गोमती नगर में नगर निगम के स्वामित्व वाली पुरानी सब्जीमंडी स्थल की जमीन पर ही उपयुक्त पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें