फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लान तैयार, अगले हफ्ते चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों को बदलेगी सपा

Fri, 05 Aug 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी गत विधानसभा चुनाव में 11 हारी सीटों पर जल्द अपने प्रत्याशियों का एलान करने वाली है। इसके चलते अगले सप्ताह पूर्व घोषित पार्टी प्रत्याशियों में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव में हारी अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी भी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान बाकी है। इनके नामों पर लगभग सहमति बन गई है।

पांच अगस्त को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के लखनऊ आने और छह-सात अगस्त तक उनके यहीं रुकने की उम्मीद है। इस दौरान वह न केवल 11 हारी सीटों के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देंगे, बल्कि मंडल प्रभारियों की रिपोर्ट और अन्य माध्यमों से मिले फीडबैक के आधार पर पूर्व घोषित प्रत्याशियों में बदलाव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले जा सकते हैं 50-60 उम्मीदवार

माना जा रहा है कि सपा 50-60 उम्मीदवार बदल सकती है, लेकिन इसका एलान एक साथ होने की संभावना कम है। सबसे पहले ऐसी सीटों के टिकट काटे जाएंगे, जहां प्रत्याशी सक्रिय नहीं है और जिनके जीतने की संभावना कम है।

सपा ऐसी सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार देना चाहती है। इन सीटों पर पहले ही दावेदारों के पैनल बने हुए हैं। इसके अलावा, बाहर से आने वाले किसी मजबूत नेता को भी पार्टी प्रत्याशी बना सकती है।

जिला संगठनों के कामकाज पर मंथन
सपा ने जिन विधान परिषद सदस्यों को मंडल प्रभारी बनाया है, उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कई जिलों में संगठन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। कुछ जिलाध्यक्षों पर तो संगठन से इतर कामों में दिलचस्पी लेने, गुटबंदी बढ़ाने और खेमाबंदी करने के आरोप हैं। पार्टी ने इनके बारे में भी जानकारी जुटाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें