फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए ईवीएम पर सवाल

Wed, 15 Mar 2017 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी ईवीएम मशीन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए हैं। वो ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट मिले लेकिन ईवीएम में उल्टा हो गया। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की शुचिता व पारदर्शिता का मुद्दा है।

गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कानून से जुड़ा हुआ मुद्दा है। कानून अपना काम कर रहा है।

वहीं, चुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि सपा संघर्षों से निकली पार्टी है। हम आगे भी संघर्ष करते रहेंगे और चुनाव में सपा के प्रदर्शन की हम समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें