फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगी का बयान मुस्लिमों को आतंकित करने वाला'

Fri, 05 Sep 2014 03:41 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि है कि योगी आदित्यनाथ पर प्रतिबंध न लगाया गया तो उपचुनाव स्वतंत्रत व निष्पक्ष नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


चौधरी ने आरोप लगाया कि योगी लव जेहाद के नाम पर समाज में नफरत पैदा कर रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में जो जहर उगला है, वह अल्पसंख्यकों को आतंकित करने वाला है।

चुनाव आयोग को इस संदर्भ में स्वयं संज्ञान लेकर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि योगी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सामाजिक सौहार्द को भारी क्षति पहुंचेगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी

सपा ने निर्वाचन आयोग से विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव में योगी आदित्यनाथ के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सपा ने कहा है कि योगी पर रोक न लगाई तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि 13 सितंबर को होने वाले उपचुनावों में भाजपा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

सपा के अनुसार योगी सांप्रदायिक गतिविधियों के लिए चर्चित रहे हैं। उनके भाषणों में अल्पसंख्यकों के प्रति घृणा झलकती है।
विज्ञापन

योगी ने दिया था करारा जवाब

मुस्लिमों को सांप्रदायिक तनाव का प्रमुख कारण बताने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जोरदार हमला किया है। गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुझे इनकी (सपाइयों) बुद्धि पर तरस आता है।

हम लोगों का वक्तव्य चुनाव आयोग व आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का विषय नहीं है। हमारी बात समाज में चली आ रही एक गहरी समस्या से जुड़ी है। हमारी चिंता इस समस्या का समाधान है। मैं पांच लोकसभा चुनाव लड़ा हूं और जीता हूं।

ईश्वर की कृपा से आज तक कभी मेरे ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप नहीं लगा। इसलिए आचार संहिता की मर्यादा पालन के बारे में हमें कम से कम इन लोगों (सपा वालों) से सीख नहीं लेनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें