समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने यदि सपा संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की बात को गंभीरता से लिया होता तो गलवां घाटी में 20 भारतीय सैनिक शहीद नहीं होते।
भदौरिया ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संसद और संसद के बाहर बार-बार कहा है कि चीन भरोसे लायक नहीं है। उससे दोस्ती न करो, वह धोखेबाज है। पाकिस्तान को तो कभी भी पटका जा सकता है, लेकिन असली दुश्मन चीन है।
मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री रहते जब चीन भारतीय सीमा में एक किमी घुसा तो भारतीय फौज चीन की सीमा में 4 किमी तक चली गई थी। यदि सरकार ने नेताजी की नसीहत व सलाहों को तवज्जो दी होती तो मौजूदा हालात से बचा जा सकता था।