सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि बसपा अध्यक्ष मायावती पता नहीं किस चश्मे का इस्तेमाल करती हैं कि उन्हें न तो विकास दिखाई देता है और न ही कानून का राज।
उनके पास मौजूदा सरकार के खिलाफ कहने को तो कुछ है नहीं, इसलिए अनर्गल बयानबाजी करती हैं। बात-बात में वे राष्ट्रपति राज की गुहार लगाती हैं।
राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आम जनता के बीच बसपा और सपा सरकार का अंतर स्पष्ट है।
बसपा राज में पूरे प्रशासनतंत्र को पार्टी के कारिंदे के तौर पर काम करने के लिए मजबूर कर दिया गया था।
बड़े-बड़े अधिकारी मायावती को मोटी कमीशन दिलाने के नए-नए जरिये ढूंढा करते थे।
जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों और स्मारकों पर लुटाई जा रही थी। इसके विपरीत सपा सरकार में सभी के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के दरवाजे खुले रहते हैं।
बसपा सुप्रीमो बयानबाजी चाहे जितनी कर लें, उन्हें जनता सत्ता से दूर ही रखेगी।