फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का पुतला फूंकने से रोका तो सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ ने की पुलिस से झड़प

Thu, 14 Feb 2019 12:37 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी एससी-एसटी प्रकोष्ठ ने उच्च शिक्षा में 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली खत्म करने, 200 प्वांइट रोस्टर बहाल करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज में सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई। सपाई प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा पर सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
हजरतगंज चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश आंबेडकर की अगुवाई में सपाइयों ने यातायात बाधित करने की कोशिश किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कई कार्यकर्ता राजभवन घेराव को लेकर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने फिर इन्हें रोका। इससे गुस्साए सापाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सीएम का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। सर्वेश ने अफसोस जताते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकना, सांसद धर्मेंद्र यादव व नागेंद्र पटेल पर पुलिस प्रशासन की बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान व उसकी मूल संरचना से खिलवाड़ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें