फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने भाजपा की महारैली पर किया कटाक्ष, कहा- आरएसएस कार्यकर्ताओं की भीड़

Mon, 02 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से परिवर्तन महारैली में भारी भीड़ जुटने के दावे को सपा ने खारिज किया है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि  रैली में सिर्फ आरएसएस के कुछ हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। रैली में न तो कोई किसान आया था और न ही कोई गरीब।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में अखिलेश सरकार द्वारा कराए विकास कार्यों को नकार कर प्रदेश की जनता की अवमानना की है।

नोटबंदी से हजारों घर तबाह हो गए, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। भाजपा के डिजिटल इंडिया के नारे का मजाक उड़ाते हुए चौधरी ने कहा कि रैली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता ही मोबाइल की लाइट नहीं जला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को बार-बार कल्याण और राजनाथ सिंह के जमाने की याद दिलाने वाले भाजपाइयों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा राज में ही बाबरी मस्जिद तोड़ी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें