समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार मुन्नी को बदल दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक सुरेश बंसल पर दांव लगाया है।
वर्ष 2012 में गाजियाबाद शहर सीट से बसपा विधायक चुने गए सुरेश बंसल के सपा में शामिल होते ही उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की अधिकृत घोषणा कर दी गई। बंसल 2017 में भी गाजियाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे थे।
उन्हें 53 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इस बार वह भाजपा के जनरल वीके सिंह के खिलाफ गठबंधन से ताल ठोकेंगे। सपा ने पहले सुरेन्द्र शर्मा मुन्ना को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस से मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी डौली शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने सुरेन्द्र मुन्नी की जगह सुरेश बंसल को उम्मीदवार बनाया है।