फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सातवीं सूची: लोकसभा चुनाव में राज बब्बर अब फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार

Sat, 23 Mar 2019 03:36 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात सातवीं सूची जारी कर दी। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर अब मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे। उन्होंने खुद अपनी सीट बदलने की गुहार लगाई थी। उनकी जगह कवि इमरान प्रतापगढ़ी को मुरादाबाद से उतारा गया है।

विज्ञापन


वहीं, बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दकी को इंदिरा भाटी की जगह उतारा है। पार्टी ने जम्मू कश्मीर की श्रीनगर सीट अपने सहयोगी दल नेकां के लिए छोड़ी है। वहीं सपा से मिर्जापुर के सांसद रहे बाल कुमार पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।
विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें