फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक वारदातों पर यूपी सरकार का कड़ा जवाब

Mon, 26 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी सरकार की लोकप्रियता विपक्षी दलों खासकर भाजपा की आंखों में खटक रही है।
विज्ञापन


भाजपा अब सांप्रदायिकता और जातीय संघर्ष का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रच रही है। कट्टरपंथी ताकतें प्रदेश के विकास में रोड़ा अटका रही हैं।

उन्होंने कहा, जिस तरह से एक साथ कन्नौज, बांदा, बलरामपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बलिया और सिद्धार्थनगर में पथराव, आगजनी के साथ पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है, उससे लगता है कि प्रदेश में अराजकता फैलाने की सुनिश्चित और संगठित साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने वाले वही तत्व हैं जो इससे पहले मुजफ्फरनगर, कांठ मेरठ, अयोध्या और मथुरा में माहौल बिगाड़ने का घिनौना काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें