फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा ने एक्जिट पोल पर उठाए सवाल

Tue, 04 Jun 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की साजिश बताते हुए भ्रमित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। सपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों ने मीडियाकर्मियों के साथ वार्ता की। पदाधिकारियों ने विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर मतगणना के दौरान अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए साजिश के तहत एक्जिट पोल दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि जनता व विपक्ष को भ्रमित करने करने और उनपर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए भाजपा के इशारे पर दिखाया गया एक्जिट पोल फर्जी है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने कहा कि मतगणना के दौरान धांधली की पूरी संभावना है। सपा कार्यकर्ताओं और उनके एजेंटों ने मतगणना में धांधली से बचने की पूरी तैयारी कर ली है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार देवीपाटन मंडल की चारों सीटें जीतकर इंडिया गठबंधन 295 सीटों के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। वार्ता के दौरान कैसरगंज विधायक आनंद यादव, सपा प्रत्याशी रमेश गौतम, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, केके ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनुदेवी व अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें