फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएम ने मतगणना अभिकर्ताओं के साथ की बैठक

Tue, 04 Jun 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार डीएम कृतिका शर्मा ने मतगणना अभिकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश देकर पालन करने को कहा। कहा, ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतगणना अभिकर्ताओं को पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इस दौरान मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए मतगणना से संबंधित चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल की जानकारी दी। वहीं ईवीएम व वीवीपेट गणना, पोस्टल बैलट गणना एवं प्री-काउंटिंग एवं मतगणना के बाद ईवीएम सीलिंग कार्य की पूरी प्रक्रिया के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। बताया कि भिनगा विधानसभा के लिए जिला पंचायत व श्रावस्ती विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट बाउंड्री में विकास भवन एवं जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर की दिशा में लगे छोटे गेट से उम्मीदवार व मतगणना अभिकर्ता को प्रवेश दिया जाएगा। गेट के बाहर मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है। मतगणना के लिए सुबह छह बजे से स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों अथवा निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य है। मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी। इस दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, इकौना ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व मतगणना के लिए नियुक्त अभिकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें