लखनऊ। गोंडा में सोशल मीडिया पोस्ट के विवाद में विनोद साहनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता हाथों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने गोंडा की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।
सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों से ईको गार्डन लेकर गई।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।