सपा अध्यक्ष ने कहा, विभागीय मंत्री का तो पता नहीं पर मुख्यमंत्री को सड़क पर चलने का अवसर मिला को हिचकोलों से उन्हें जरूर अंदाजा हो गया कि हकीकत क्या है और फसाना क्या है? सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार सड़क बनी जिस पर वायुसेना के युद्धक और मालवाहक जहाज भी उतर चुके हैं।
गाजियाबाद में एलीवेटेड सड़क बनाने का काम भी सपा सरकार में हुआ। राज्य भर में चार-लेन सड़कों का जाल बिछाया गया। भाजपा के पास गिनाने को कुछ भी नहीं है। वे बस सपा सरकार के कामों को ही अपना बताने का झूठ बोलते जा रहे हैं।