सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। इस अहंकार में भाजपा नेतृत्व ने भाषा और आचरण की मर्यादा को तिलांजलि दे दी है। पिछले दिनों बिना किसी संदर्भ के कन्नौज की एक घटना की चर्चा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस भाषा में की, उससे राजनीति की साख को भी बट्टा लगा है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का संविधान और लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में भरोसा नहीं रह गया है। इसीलिए ऐसे दुस्साहसपूर्ण दावे किए जा रहे हैं कि उनकी सरकार हमेशा सत्ता में बनी रहेगी। यह दावा तो संविधान के अनुरूप आचरण के विपरीत तानाशाही मानसिकता की साजिश का संकेत देता है।