पिछड़ों व युवाओं के बाद अब व्यापारी समाजवादी पार्टी व प्रदेश सरकार की
उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
23 फरवरी को राजधानी से सपा मुखिया
मुलायम सिंह यादव व्यापारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह रथ
प्रदेश के प्रमुख शहरों में जाकर व्यापारियों के बीच सपा की नीतियों व
सरकार की उपलब्धियों को रखेगा। सपा सुप्रीमो खुद ध्यान रख रहे हैं कि किसी
भी स्तर पर लोकसभा चुनाव तैयारियों में चूक न रह जाए।
पहले सामाजिक न्याय
अधिकार यात्रा शुरू कर पिछड़ों व अति पिछड़ों के बीच पार्टी व सरकार के बीच
नीतियों का प्रचार किया गया। एक से सात फरवरी तक नौजवानों ने गांव-गांव
साइकिल यात्राएं चलाईं। अब यही काम व्यापारी करेंगे।
समाजवादी
व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी रथ ऑल
इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और समाजवादी व्यापार सभा मिलकर
निकालेंगे।
इसकी अगुवाई ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष
सुरेंद्र मोहन अग्रवाल करेंगे।