फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के 'मिशन 2017' में खुद सपाई ही बन रहे रोड़ा!

Sun, 15 Feb 2015 01:31 AM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 का रोडमैप तैयार करने के लिए मंडलों के प्रभारी बनाए गए सपा के राज्यसभा सांसदों ने डेढ़ माह बीतने के बाद भी संगठन को लेकर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विज्ञापन


उन्हें अगले विधानसभा चुनाव से पहले जिला स्तर पर गुटबंदी और खींचतान खत्म करके बेहतर तालमेल कायम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा चुनाव-2017 की तैयारी में जुटी सपा जिलों में गुटबाजी और आपसी खींचतान को लेकर चिंतित है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कई बार इस पर नाराजगी भी जता चुके हैं।

जिला संगठनों में समन्वय का माहौल बनाने के लिए राज्यसभा के 16 सांसदों को पिछले 24 दिसंबर को मंडलवार जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें एक माह में जिलों का दौरा करके सपा मुखिया को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्यों को हर जिले में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से फीडबैक लेना है। उन्हें यह रिपोर्ट देनी है कि कैसे पार्टी नेताओं में तालमेल बढ़े और सरकार की योजनाएं जनता के बीच पहुंचें, जिससे अगले चुनाव में पार्टी के पक्ष में बेहतर नतीजे मिल सकें।

हकीकत यह है कि अभी तक किसी भी सांसद ने सपा मुखिया को अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। कई सांसद तो सभी जिलों के दौरे भी नहीं कर पाए हैं।

कानपुर नहीं पहुंचे रामगोपाल

सपा ने रामगोपाल यादव को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया था। उनका पैतृक जिला इटावा भी इसी मंडल में पड़ता है, लेकिन रामगोपाल अभी सभी जिलों में नहीं जा पाए हैं। सपा के कानपुर महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि रामगोपाल यादव के आने का अभी कार्यक्रम नहीं मिला है।

जया नहीं पहुंचीं वाराणसी, अरविंद बने प्रभारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की संगठनात्मक रिपोर्ट देने के लिए राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को प्रभारी बनाया गया था, लेकिन आज तक वे वाराणसी या अन्य जिलों का दौरा नहीं कर सकीं। पार्टी ने अब सांसद अरविंद कुमार सिंह को उनकी जगह मंडल प्रभारी बना दिया है। वे 16 फरवरी को वाराणसी जाएंगे।

लखनऊ की प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल
लखनऊ मंडल की प्रभारी राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी ऑफिस में प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल कर दी है। अभी वे जिलों में जा रही हैं। सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इन्होंने किया दौरा, सौपेंगे रिपोर्ट

मेरठ मंडल के प्रभारी सांसद नीरज शेखर ने बताया कि वे मंडल के पांचों जिलों का दौरा कर चुके हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही हमदर्दों से भी मिल चुके हैं। जल्द ही पार्टी अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे।

अवध के जिलों की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार
फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के प्रभारी राज्यसभा सदस्य रविप्रकाश वर्मा ने बताया कि वे बाराबंकी को छोड़ सभी जिलों का दौरा कर चुके हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। पार्टी नेताओं से इस पर चर्चा के बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

कौन कहां का प्रभारी
राज्यसभा सदस्य--मंडल
रामगोपाल यादव--कानपुर
कनकलता सिंह--लखनऊ
किरनमय नंदा--आजमगढ़
नरेश अग्रवाल--बरेली

चंद्रपाल सिंह यादव--चित्रकूट/मिर्जापुर
रवि प्रकाश वर्मा--देवीपाटन/फैजाबाद
नीरज शेखर--मेरठ
मुनव्वर सलीम--अलीगढ़

विशंभर प्रसाद निषाद--झांसी
दर्शन सिंह यादव--इलाहाबाद
अरविंद कुमार सिंह--आगरा, वाराणसी
आलोक कुमार तिवारी--गोरखपुर/बस्ती
जावेद अली खान--सहारनपुर
तजीन फातिमा--मुरादाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें