फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सपा सांसद आजम खां की हालत में सुधार, आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट

Tue, 18 May 2021 12:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा सांसद आजम को अब ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। लेकिन अभी कुछ दिन वह क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद आजम खां की हालत में सुधार है। अब उन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सोमवार को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी कुछ दिन क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रहेंगे।

विज्ञापन


मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खां की हालत में लगातार सुधार हुआ है। सोमवार को चिकित्सकों की टीम ने उनकी  जांच की। सभी पैरामीटर्स पर बेहतर पाए जाने के बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 

फेफड़े का संक्रमण कम होने लगा है। संक्रमण पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। इस वजह  से विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वह परिजनों से बातचीत भी कर रहे हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें