फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पर अपनों से ही घिर गए अखिलेश!

Thu, 12 Mar 2015 01:29 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में बुधवार को सत्तापक्ष के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस के नसीब पठान व निर्दलीय समूह के उमेश द्विवेदी, चेतनारायण सिंह व राजबहादुर चंदेल की अलग-अलग कार्यस्थगन सूचना और नियम 111 के तहत दी गई सूचना पर देवेंद्र प्रताप ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई।

खास तौर से गोरखपुर में उन्होंने कानून का राज समाप्त हो जाने की बात कही। उन्होंने गोरखपुर के खोराबर में 6 मार्च और बड़हलगंज में 28 फरवरी को घटी दो घटनाओं का उल्लेख करते हुए वहां के एसएसपी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

विज्ञापन

सपा सरकार ने इस तरह किया बचाव

पठान और सिंह ने दोनों थानाध्यक्षों को निलंबित करने और एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की।

इस पर नेता सदन अहमद हसन ने बताया कि बड़हलगंज के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रही दूसरी घटना की बात तो गोरखपुर के आईजी जोन से पूरे मामले की जांच करा ली जाएगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे कार्रवाई होगी।

निर्दलीय समूह द्वारा मऊ के एक स्कूल की अध्यापिका से दुराचार और हत्या के मामले में उन्होंने डीआईजी स्तर के अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें