फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के भाई ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर के पास रूट डायवर्जन पर रोकने पर कार सवार दो लोगों ने दरोगा देवेंद्र यादव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और रिवाल्वर छीन लिया। निहत्थे दरोगा को दोनों ने कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की तो अन्य पुलिस वालों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन


दरोगा को पीटने वाले एक युवक फैजान ने खुद को सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी का भाई बताया, लेकिन सपा विधायक का कहना है कि फैजान उनका भाई नहीं था।

सावन के आखिरी सोमवार पर सिद्धनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। इस दौरान कार सवार दो लोग मंदिर की ओर जाने लगे तो अहिरवां पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने उनकी कार रोककर रूट डायवर्जन की जानकारी दी।

दरोगा का आरोप है कि कार से उतरे एक शख्स ने खुद को सपा विधायक का भाई फैजान बताया और बदसुलूकी करते हुए कार से मंदिर की ओर जाने लगे। उन्हें एक बार फिर रोका तो फैजान और उसके साथी उस पर टूट पड़े।
विज्ञापन


पीटने के बाद उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली। जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश की तो दरोगा महेंद्र सिंह,कांस्टेबल प्रबल कुमार और सुशील ने उन्हें बचाया। दरोगा का आरोप है कि साथी पुलिस वालों के आने पर फैजान उन्हें सबक सिखाने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

सपा मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले जज के मकान मालिक को धमकी

वहीं दूसरी तरफ महोबा में सपा नेता ने सिविल जज जूनियर डिविजन कुलपहाड़ अंकित गोयल के मकान मालिक को धमकी दी है। मकान मालिक ने इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट से जान माल की गुहार लगाते हुए पत्र सौंपा है।

मकान मालिक सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके मोबाइल पर सपा नेता ने काल किया। उसने धमकी दी कि सपा मुखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सम्मन जारी करने वाले जज से मकान खाली करवा लो।

मकान मालिक के मुताबिक उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जान माल की सुरक्षा के बावत प्रार्थनापत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में सपा नेता द्वारा दी गई धमकी का भी हवाला दिया गया है। साथ ही यह भी बताया है कि धमकी वाली आवाज मोबाइल में रिकार्ड कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें