फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को तगड़ा झटका, अरिदमन ने थामा भाजपा का हाथ

Sun, 15 Jan 2017 01:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनभ
विज्ञापन
अर‌िदमन ने थामा बीजेपी का हाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और आगरा की बाह सीट से विधायक राजा महेंद्र अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी व आगरा जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष पक्षालिका सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे सपा को झटका लगा है।
विज्ञापन


महेंद्र अरिदमन सिंह को अखिलेश यादव ने बाह सीट से फिर प्रत्याशी बनाया था। वहीं मुलायम सिंह की सूची में अरिदमन के साथ ही खैरागढ़ सीट से पक्षालिका को भी टिकट दिया गया है।

अरिदमन प्रदेश सरकार में परिवहन और स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रह चुके हैं। बाद में अखिलेश ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में महेंद्र अरिदमन और पक्षालिका को सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला मौजूद रहे।

मौर्य ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी और सरकार के मुखिया अखिलेश यादव का तिलस्म टूट चुका है। प्रदेश में संगठित अपराधियों एवं माफिया ने पांच वर्षों में प्रदेश को खूब लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें