पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हिंसक वारदातों के बाद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित हो सकती है।
राष्ट्रीय
कार्यकारिणी की बैठक 11-12 सितंबर को आगरा में प्रस्तावित है। पिछले चार
दिनों से बैठक की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए आगरा में होटल बुक कराया
गया है।
सपा महासचिव रामगोपाल यादव और दूसरे नेता राजनीतिक, आर्थिक
प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में हिंसक
वारदातों के बाद इस बैठक पर संकट के बाद छा गए हैं।
सपा नेतृत्व नहीं चाहता
है कि ऐसे माहौल में बैठक हो जब प्रदेश के दो जिले सेना के हवाले हैं।
इसलिए बैठक को टालने पर सहमति बन गई है।
हालांकि अभी तक सपा नेताओं ने बैठक
टलने की पुष्टि नहीं की है लेकिन इस पर सोमवार को फैसला हो सकता है।