फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को रोके जाने पर राज्यपाल से मिला सपा-बसपा का डेलीगेशन, कहा- ये लोकतंत्र की हत्या

Wed, 13 Feb 2019 11:35 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपता सपा-बसपा का डेलीगेशन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर सपा-बसपा के 11 सदस्यीय डेलीगेशन ने सपा नेता अहमद हसन व बसपा नेता लालजी वर्मा की अगुवाई में बुधवार को राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में डेलीगेशन ने कहा कि अखिलेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। उन्हें जानबूझकर रोका गया। वहीं, उन्हें कुंभ में अव्यवस्था को लेकर साधु-संतों से भी मिलना था लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।

आपको बता दें कि मंगलवार को अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद प्रदेश भर में हंगामा हुआ था। सपाई सड़कों पर उतर आए थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव को हवाई जहाज पर चढ़ने से रोका गया था।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें