फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे सपाई'

Wed, 06 May 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कानून की धज्जियां उड़ाने में सपाइयों का कोई जवाब नहीं है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि सपा के विधायक कांधला प्रकरण पर जिस तरह आरोपों की जद में आए हैं, वह प्रकट करता है कि सपा किस तरह की सियासी पैंतरेबाजी में जुटी है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि कानपुर में सपा विधायक के विरुद्ध दरोगा ने जीडी तक में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र कर दिया। यह भी लिख दिया कि विधायक ने जांच में फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही।

जांच की बात कहने पर भद्दी-भद्दी गालियां दी। एक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने तो स्वागत मंच से ही पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए कि सपा कार्यकर्ता यदि तीन लोगों के साथ मोटर साइकिल पर जा रहे हों तो उन्हें चेक न किया जाए। मांग की कि मुख्यमंत्री को इस तरह की हरकतों पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सत्तामद में चूर सपाइयों को लूट-खसोट से फुरसत मिलेगी तब तो प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि किसान वर्ष मना रही अखिलेश सरकार के राज में किसान दुर्दशाग्रस्त है।

गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ से ऊपर का बकाया है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे है शीघ्र भुगतान कराया जाएगा। यह शीघ्र कब तक आएगा पता नहीं। अभी12-13 का नौ करोड़ रुपया बकाया है।

किसान का हमदर्द बनने की होड में जुटी समाजवादी पार्टी सरकार किसान की बजाय मिल मालिकों के पक्ष और समर्थन में खड़ी है।

उनके लिए रियायतो का पिटारा खोले मुख्यमंत्री यह क्यों नहीं महसूस करते है कि दैवीय आपदा से किसान टूट सा गया है ऐसे में तत्परता से किसान के बकाये का भुगतान कराया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें