यूपी में 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। संजय सेठ ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
बता दें कि संजय सेठ से पहले नीरज शेखर व सुरेंद्र नागर भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन में अपेक्षित सफलता न मिलने और गठबंधन टूटने के बाद एक के बाद एक नेताओं का चला जाना सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।
फैसले की जानकारी राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने दी। संजय सेठ ने उस समय इस्तीफा दिया जब सदन में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर बहस चल रही थी।
संजय सेठ के पहले सपा छोड़ने वाले नीरज शेखर व सुरेंद्र नागर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब संजय सेठ के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं।