फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का दावा: अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन में गिर जाएगी, दुखी हैं 150 से ज्यादा MLA

Tue, 23 Aug 2022 01:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता नारद राय ने दावा किया है कि योगी सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। अखिलेश यादव मन बना लें तो सरकार 15 दिन में गिर जाएगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय। - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय का कहना है कि अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन में गिर जाएगी। भाजपा के 150 से ज्यादा विधायक योगी से अंदर ही अंदर दुखी हैं। मंत्री भी दुखी हैं।

विज्ञापन


नारद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार 15 दिन गिर जाएगी। सरकार में मंत्री दुखी हैं। विधायक दुखी हैं। ये सरकार चलने वाली नहीं है।

राय ने आगे कहा कि ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री) का चेहरा देखा है आपने, क्या उनके अंदर घाव नहीं हैं। गडकरी जी से मुलाकात हुई थी जिस दिन उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाया गया था। ये घाव उन्होंने खुद पैदा किया है ये सरकार चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


सपा नेता ने दावा किया कि जिस दिन से योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा का कोई नेता उन्हें पसंद नहीं करता है। 50-50 करोड़ रुपये लेकर आरटीओ की पोस्टिंग की जा रही है। जब सरकार इस तरह चलेगी तो ये ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है बस अखिलेश यादव मन बना लें।

समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान चला रही है। नारद राय को इसका जिला प्रभारी बनाया गया है। वह सोमवार को चंदौली के दौरे पर थे जब उन्होंने ये बातें कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें