फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सपा नेता अनुराग भदौरिया की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, परिवार ने लगाया परेशान करने का आरोप

Sat, 10 Dec 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी अनुराग भदौरिया के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उन पर भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पूर्व सांसद व अनुराग की सास सुशीला सरोज का कहना है कि हमें परेशान किया जा रहा है। ये घर अनुराग का नहीं है। मेरा है। अनुराग को न्याय मिलेगा। पुलिस ने नोटिस चिपकाने से पहले पूछा तक नहीं कि ये किसका घर है।

विज्ञापन


बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।



ये भी पढ़ें - पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की खेतिहर भूमि जब्त, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूमि पर लगाया बोर्ड
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी सरकार ने दिए निर्देश, रुकेगी गोशालाओं में दूध की बंदरबांट
विज्ञापन


डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से अनुराग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।

इसके बावजूद वे हाजिर नहीं हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को अनुराग के इंदिरानगर ए-ब्लॉक स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें