फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2027 चुनाव की तैयारी में सपा ने संगठन की समीक्षा तेज की

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने राजधानी में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी की अध्यक्षता में लखनऊ पूर्वी और कैंट विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

महानगर कार्यालय में हुई बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 19, कैंट के 12 और छावनी के आठ वार्डों के प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की गई। एसआईआर अभियान के तहत बीएलए बनाने और लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए बूथ एजेंट तैयार करने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कैंट में काम संतोषजनक मिला, जबकि पूर्वी के सात वार्डों में निष्क्रियता पर नाराजगी जताई गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने पिछले पार्षद चुनाव में टिकट वितरण पर भी सवाल उठाए।
फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। 2027 में लखनऊ की पांचों सीटें जीतने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। महासचिव गौरव सिंह यादव ने निष्क्रिय प्रभारियों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही। बैठक में संगठन पदाधिकारी, पार्षद और वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें