फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा ने परखी कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति

विज्ञापन
सपा ने परखी कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति।
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय पर शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति परखने के लिए विशेष बैठक हुई। बैठक में पार्टी की ओर से नामित प्रभारी पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और पूर्व मंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने की और संचालन महासचिव गौरव सिंह यादव ने किया। इस दौरान एसआईआर अभियान के तहत फॉर्म छह, सात और आठ भरने और विधानसभा में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान, व्यापारी नेता पवन मनोचा के साथ आए सिख समाज के लोगों ने दोनों प्रभारियों और महानगर अध्यक्ष को तलवार और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, प्रदेश सचिव वीर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें