सपा संगठन की ओवरहॉलिंग का सिलसिला जारी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक पखवाड़े में तीसरी बार जिलाध्यक्षों को बदलने की कार्रवाई की है।
उन्होंने शनिवार को फतेहपुर, बागपत, जालौन, मऊ और मुजफ्फरनगर की जिला इकाइयां भंग कर दीं। उन्होंने इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नामित कर दिए हैं।
शिवपाल ने फतेहपुर में रामशरण यादव, बागपत में राजुद्दीन और जालौन में वीरपाल यादव को जिलाध्यक्ष नामित किया है। इसी तरह मऊ में शैलेंद्र उर्फ साधु यादव और मुजफ्फरनगर में ईलम सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।