फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी घोषित, यहां देखें

Mon, 14 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के 60 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। शिवपाल यादव ने सोमवार को उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उसमें एक तिहाई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों व दर्जा प्राप्त मंत्रियों के निकट संबंधी हैं।
विज्ञापन


इनमें मंत्री महबूब अली की पत्नी और राजकिशोर सिंह के बेटे भी शामिल हैं। इटावा से मुलायम सिंह के पौत्र अभिषेक यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं। रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम को अमरोहा और पशुपालन मंत्री राजकिशोर सिंह के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह शानू बस्ती से प्रत्याशी बनाया गया है।

गोंडा में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह, बिजनौर से पूर्व मंत्री मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस, बागपत में पशुपालन विभाग के सलाहकार साहब सिंह की पत्नी मिथलेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


शामली से विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की पुत्रवधु शैफाली, गाजियाबाद से विधान परिषद सदस्य आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक, फर्रूखाबाद से विधायक अजीत कुमार की पत्नी सुगना कठेरिया, कौशांबी से विधायक वाचस्पति की पत्नी मधुपति और कुशीनगर से विधायक पूर्णमासी देहाती के पुत्र हरीश कुमार राणा पर भरोसा जताया है। मेरठ में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान और हमीरपुर से सांसद धर्मेन्द्र यादव की रिश्तेदार डॉ. बंदना यादव उम्मीदवार होंगी।

सपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

जिला--प्रत्याशी
लखनऊ--रीता यादव
गोंडा--विजयलक्ष्मी सिंह
बहराइच--नदीम मन्ना
फैजाबाद--श्वेता सिंह

अम्बेडकर नगर--सुधीर सिंह
अमेठी--विश्वकली मौर्य
सुल्तानपुर--पृथ्वीपाल यादव
रायबरेली--प्रभात कुमार साहू
सीतापुर--सीमा गुप्ता
आगरा--कुशल यादव

अलीगढ़--दीपक चौधरी
एटा--राजकिशोर
कासगंज--बसु यादव
फीरोजाबाद--विजय प्रताप सिंह यादव
मैनपुरी--राहुल यादव

मथुरा--सुनीता नौहवार
हाथरस--ओमवती यादव
कानपुर देहात--राम सिंह यादव
कानपुर नगर--पुष्पा कटियार
फर्रूखाबाद--सगुना देवी

इन जिलों में इन्हें दिया गया टिकट

कन्नौज--शिल्पी कटियार
औरैया--राजवीर सिंह यादव
झांसी--प्रतिमा
जालौन--फरहा नाज
हमीरपुर--डॉ. बन्दना यादव
महोबा--ममता यादव

चित्रकूट--मैना देवी
इलाहाबाद--रेखा सिंह
फतेहपुर--किरन देवी
प्रतापगढ़--उमा शंकर यादव
कौशाम्बी--मधुपति

वाराणसी--अपराजिता सोनकर
जौनपुर--राजबहादुर यादव
चन्दौली--संतोष कुमार
मिर्जापुर--पूनम पटेल
भदोही--काजल यादव

आजमगढ़--प्रमोद कुमार यादव
गोरखपुर--गीतान्जलि यादव
देवरिया--राम प्रवेश यादव
कुशीनगर--हरीश कुमार राणा
महराजगंज--जितेन्द्र कुमार यादव
विज्ञापन

इनकी भी किस्मत खुली

बस्ती--देवेन्द्र प्रताप सिंह
सिद्धार्थनगर--गरीब दास गौतम
सन्तकबीर नगर--सन्तोष कुमार यादव
लखीमपुर--वंशीधर राज
हरदोई--मीरा
उन्नाव--ज्योति रावत

बरेली--संजय
बदायूं--मधुचन्द्रा
पीलीभीत--आरती
मुरादाबाद--शलिता

सम्भल--सोनम
बिजनौर--नीलम पारस
अमरोहा--सकीना बेगम
मेरठ--सीमा प्रधान
गाजियाबाद--नूर हसन मलिक

हापुड़--अनीता देवी
बुलन्दशहर--हरेन्द्र कुमार यादव
बागपत--मिथलेश चौधरी
शामली--शैफाली चौहान
इटावा--अभिषेक यादव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें