फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से सपा के नए प्रत्याशी का आरोप, 50 करोड़ रुपये लेकर एनडीए में शामिल हुए संजय निषाद

Mon, 01 Apr 2019 10:09 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी के नए प्रत्याशी रामभुआल निषाद शनिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रामभुआल शनिवार को ही प्रत्याशी घोषित किए गए।

विज्ञापन

 


दरअसल, निषाद पार्टी के एनडीए में शामिल होने के बाद सपा ने रामभुआल को गोरखपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है।

रामभुआल ने सपा कार्यालय पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर आरोप लगाया कि वह स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं और भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये लिए हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शुक्रवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिसमें उनके एनडीए में शामिल होने पर सहमति बनी। इसके बाद ही सपा ने गोरखपुर से रामभुआल निषाद को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया।

इसके अलावा, सपा ने शनिवार को ही राम कुमार को कानपुर सीट का प्रत्याशी घोषित किया। इसके अलावा मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार में बदलाव करते हुए एस टी हसन को प्रत्याशी बनाया। इसके पहले नासिर कुरैशी उम्मीदवार थे।

Trending Videos
विज्ञापन

देखें, जारी की गई लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें