फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी का सांप बनाने में भाजपा को महारत : सपा

Wed, 09 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर अफवाह और अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की तमाम योजनाएं चल रही हैं। यह भाजपा को शायद दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


भाजपा नेता निराधार आरोप लगाकर हिटलर के प्रचारमंत्री गोएबल्स के निकट संबंधी बनने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन योजना का शुभारंम’ करने की घोषणा की है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में अब केवल शारीरिक परीक्षा के आधार पर 35 हजार लोगों की नौकरी का फैसला किया गया है।

दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार और उत्पादन बढ़ोतरी के लिए कामधेनु योजना चल रही है। भाजपा के आरोपों में कोई सच नहीं है।

सच तो यह है कि भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव के समय जो वायदे किए थे उनमें कौन सा वादा पूरा हुआ, यह जनता को बताना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें