फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सिलेंडरों की होम डिलीवरी अब होगी महंगी

Wed, 09 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी जल्दी दो रुपया तक महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन


ऐसा होम डिलीवरी सिलेंडरों की वर्तमान कमीशन राशि में डेढ़ से दो रुपया तक डीलर कमीशन की बढ़ोत्तरी के कारण होगा।

यह जानकारी यूपी एलपीजी वितरक फेडरेशन के अध्यक्ष डीपी सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा होम डिलीवरी के सिलेंडरों को उपभोक्ता के घरों तक पहुंचाने की वर्तमान डीलर कमीशन की दर में डेढ़ से दो रुपया तक बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है। इसका क्रियान्वयन गुरुवार तक प्रस्तावित है।

नयी कमीशन दर लागू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी में मिलने वाली सिलेंडर की कीमत में दो रुपया तक अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

गोदाम से वाउचर कटा कर सेल्फ सिलेंडर डिलीवरी लेने वाले उपभोक्ताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें