फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार कानून-व्यवस्था पर सपा ने दी सफाई!

Wed, 10 Dec 2014 03:08 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव पर गंभीर है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशेष प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


देश की राजनीति में अलगाववाद और सांप्रदायिकता का जहर फैलाने वाली ताकतों की सक्रियता पर समाजवादी सरकार पैनी निगाह रखती है।

धर्मनिरपेक्षता के लिए लगातार संघर्ष के कारण ही सपा का अल्पसंख्यकों के बीच गहरा विश्वास बना है।

सरकार ने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए एक लाख रुपये का गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार शुरू किया है।
विज्ञापन


सद्भाव बनाए रखने के लिए ही राष्ट्रीय एकीकरण समिति का गठन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें