फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की शाखा बंद करवाना आगरा के एसपी सिटी को पड़ा भारी, हटाए गए

Mon, 25 Jun 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा के थाना ताजगंज इलाके में आरएसएस के  स्वयंसेवकों की  सांध्यकालीन शाखा बंद कराना आगरा के एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को भारी पड़ गया। आगरा के विधायकों की शिकायत के बाद शनिवार को कुंवर अनुपम सिंह को वहां से हटा दिया गया।

विज्ञापन


उन्हें एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर 2014 बैच के आईपीएस प्रशांत वर्मा को आगरा भेजा गया है। प्रशांत खीरी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। खीरी में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। वहीं, ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को भी हटा दिया गया है।

बता दें कि आगरा के ताजगंज इलाके में कुछ स्वयंसेवक शाखा लगा रहे थे। नजदीक में ही मजार भी है। कुछ लोगों ने शाखा का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाखा बंद करा दी थी। स्थानीय विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर एसपी सिटी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। आखिरकार शनिवार को उन्हें हटा दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें