फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का शिवपाल को लेकर बड़ा बयान, 'अगर सपा में आते हैं तो आखं बंद करके ले लेंगे'

Fri, 20 Sep 2019 01:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने घोषणा की दयाराम पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। दयाराम पाल बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यूपी सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। डॉ आंबेडकर, लोहिया जी और कांशीराम जी के सपने को पूरा करने के लिए सपा परिवर्तन का काम करेगी।
विज्ञापन


वहीं चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के मामले पर सपा मुखिया का कहना था कि कानून अपना काम करेगा, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पीड़ित बेटी को न्याय दिलाएंगे ये हमें विश्वास है। 

शिवपाल यादव के पार्टी और परिवार में वापसी के संकेतों पर अखिलेश का कहना था कि हमारे परिवार में परिवारवाद नहीं बल्कि लोकतंत्र है। जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे वो वैसे चले और जो आना चाहे हम उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे आंख बंद करके। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल की पार्टी सदस्यता रद्द करने की याचिका को भी वापिस लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें