लखनऊ। खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने सत्ता का समीकरण बदल दिया। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में गई सीट समाजवादी पार्टी ने उससे छीन ली। सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के इं. अवनीश कुमार सिंह को 17,127 मतों के अंतर से हरा दिया।
कांति सिंह को 56,905 मत मिले, जबकि इं. अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत प्राप्त हुए। इसी के साथ लंबे समय तक निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव वाली इस सीट पर अब सपा का कब्जा हो गया है। मतगणना के शुरुआती रुझान से ही कांति सिंह आगे रहीं। आठवें चक्र तक कांति सिंह 14,855 मतों से आगे थीं। उन्हें 51,168 मत मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 36,313 मत प्राप्त हुए थे। नौवें अंतिम चक्र में कांति सिंह की जीत का अंतर 17,127 मत हो गया।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने उनकी जीत की घोषणा की। खबर फैलते ही सपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। मतगणना स्थल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। नौ हजार से अधिक मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार बंधु तीसरे और 16 सौ से अधिक मत प्राप्त कर कांती देवी चौथे स्थान पर रहीं।
स्नातक सीट पर विजयी कांति देवी और जश्न मनाते समर्थक।