फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सपा ने पीएम मोदी की सभा में सरकारी तंत्र और धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा पत्र

Tue, 21 Dec 2021 11:11 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आयोग को भेज पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 दिसंबर को प्रयागराज में हुई जनसभा में जबरन भीड़ जुटाने के लिए रोडवेज की हजारों बसों को लगाया गया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री की प्रयागराज में हुई सभा में सरकारी तंत्र और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। इसमें 2022 का विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है।

विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आयोग को भेज पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 दिसंबर को प्रयागराज में हुई जनसभा में जबरन भीड़ जुटाने के लिए रोडवेज की हजारों बसों को लगाया गया। इनसे लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाया गया। इसके पहले भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में ब्लॉक स्तर पर परिवहन निगम की बसों को लगा दिया गया तथा लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। पीएम की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव प्रभावित करने के लिए षड़यंत्र रच रही है।

सपा की सदस्यता ली
एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता एवं हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद हशमत ने मंगलवार को सपा की सदस्यता ली। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें