फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, राजभवन के सामने किया प्रदर्शन, हटाए गए

Wed, 03 Sep 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राजभवन के सामने धरना दिया।
 
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को हिरासत में लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया और राजभवन के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बलप्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को राजभवन के सामने से उठाया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें गाड़ियों में भरकर ईको गार्डेन भेजवा दिया। प्रदर्शनकारी योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय में एलएलबी की डिग्री की वैधता को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया गया था। जिस पर विवाद होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी पर सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटा दिया गया था। शहर के आरके राणा और गदिया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच अयोध्या के मंडलायुक्त राजेश कुमार को सौंपी गई। मंडलायुक्त बुधवार शाम को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें