फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधानाध्यापक कक्ष से साउंड व खेलकूद का सामान चोरी

Tue, 28 Oct 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष की दीवार में चोरों ने लगाई सेंध। 
विज्ञापन
निगोहां। रामपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सेंध लगाकर रविवार रात चोर घुसे और प्रधानाध्यापक कक्ष से साउंड सिस्टम और बच्चों के खेलकूद का सामान उठा ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


रामपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे और अपने ऑफिस का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा की कमरे में लगी खिड़की के नीचे की दीवार कटी थी। कक्ष से साउंड बॉक्स, इको सिस्टम, बच्चों के खेलकूद का सामान सहित अन्य सामग्री गायब थी। प्रधानाध्यापक शिव सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष की दीवार में चोरों ने लगाई सेंध। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें