फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गाजियाबाद से फूंकेंगी चुनावी बिगुल

Thu, 27 Mar 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी तीन अप्रैल को गाजियाबाद से चुनावी बिगुल फूकेंगी। घोषणापत्र जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में एक के बाद एक रैलियां करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले 29 मार्च को राहुल गांधी सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अधिक आक्रामक रुख अपनाएगी।

सोनिया गांधी तीन अप्रैल को गाजियाबाद व अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश और जोनल कमेटी को तैयारी में जुट जाने के निर्देश हाईकमान ने दिए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला और महानगर संगठनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर गांव-मोहल्लों में मतदाताओं तक जाएं।

इसमें उन स्थानीय मुद्दों को भी जोड़ें, जिन्हें केंद्रीय घोषणा पत्र में शामिल करना संभव नहीं था। मतदाताओं को समझाएं कि भाजपा के गुजरात में विकास के दावे सही नहीं हैं।

वहां नदियां ज्यादा दूषित हैं और सबसे ज्यादा शिक्षा का व्यवसायीकरण इसी राज्य में हुआ है। वहां गरीब आदमी अपने बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा दिलाने की सोच भी नहीं सकता।

सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय इकाइयों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं कि किस नेता का और किस तारीख में अपने यहां वे कार्यक्रम लगवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें