फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का तंज, 'मोदी के इरादे तो कुछ और ही हैं'

Sat, 13 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ ताकतें देश के सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हम उनके मंसूबे सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पीएम के न खाएंगे न खाने देंगे के जुमले पर भी तंज कसा। कहा, वादे कोरे और इरादे तो कुछ और ही हैं, जो जनता के सामने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के विकास में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सांसद सोनिया ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में 11 फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस गंगा-जमुनी तहजीब को मानती है, लेकिन कुछ ताकतें देश के सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम रही हैं। दुर्भाग्य है कि इन्हीं ताकतों के हाथ में केंद्र की सत्ता है। इन्हें सर्वधर्म समभाव पर विश्वास नहीं और ये संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि संसद में गरीब और आम आदमी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है।

मिशन 2017 में भी जुटने की दी नसीहत

सोनिया 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर दिखीं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने आगामी एमएलसी चुनाव दिनेश सिंह को जहां जिताने की बात कही, वहीं अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।

गोल्ड मेडलिस्ट और क्रिकेटर की हौसला अफजाई
सोनिया गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में गोल्ड मेडलिस्ट अंकिता त्रिपाठी और युवा क्रिकेटर समर्थ सिंह से मुलाकात की और दोनों को शाबाशी दी।

पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचीं सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को पहली बार कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पहुंची। जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। कामकाज के बारे में पूछा और कार्यालय में लगे चित्रों को भी देखा।

सबसे बेहतर ढंग से कार्य करने की नसीहत दी और फिर चल पड़ीं। अचानक सोनिया के पार्टी कार्यालय पहुंचने से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सकते में रहे।

अपराह्न करीब 3 बजे सोनिया भुएमऊ गेस्ट से निकलीं। यहां से वरिष्ठ कांग्रेसी मिश्रीलाल जैन के घर और फिर तिलक भवन पहुंचीं।
कार्यालय के पहले वाले कमरे में लगे चित्रों को देखा और उनकी सराहना की। इसके बाद जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने अपनी कुर्सी में बैठने के लिए कहा। पहले तो सोनिया ने टाला, लेकिन जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर बैठ गईं।
विज्ञापन

सोनिया के अचानक पहुंचने पर कार्यकर्ता खुशी से फूले

सोनिया ने कुर्सी में बैठकर वहां पर मौजूद पदाधिकारियों से विस्तार से कामकाज के बारे में जाना। वयोवृद्ध जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा से पार्टी कार्यालय में किस तरह कार्य कराया जाता है, इस बारे में भी जाना।

अचानक सोनिया के पार्टी कार्यालय में पहुंचने से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। सबने सोनिया का जोरदार स्वागत किया।

करीब दस मिनट सोनिया रुकीं और फिर उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस मौके पर विजय शंकर अग्निहोत्री, विनय द्धिवेदी, डॉ. मनीष सिंह चौहान, प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, राकेश सिंह राना, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें