राहुल गांधी कुछ मिनट के लिए मीडिया से भी मुखातिब हुए। जब उनसे पूछा गया कि वरुण गांधी ने आपकी तारीफ की है, इस पर क्या कहना चाहेंगे?
विज्ञापन
इस पर राहुल ने जवाब दिया कि वह इससे खुश हैं, और वरुण ने जो कुछ भी कहा है, वह ठीक है। गौरतलब है कि मंगलवार को सुल्तानपुर में वरुण गांधी ने दिल खोलकर राहुल गांधी की तारीफ की थी।
उन्होंने कहा था,' राहुल अमेठी में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जिस तरह से अमेठी में विकास के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वह भी सुल्तानपुर में इसी तरह का काम कराएंगे। '
विज्ञापन
वरुण बोले, नहीं की किसी की तारीफ
राहुल ने रायबरेली में मां सोनिया गांधी का नामांकन करवाने के बाद वरुण गांधी के बयान पर खुशी क्या जाहिर की, सियासत की गलियों में भाइयों के मिलन की बातें चलने लगीं।
ये बात कुछ ही मिनटों में इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि वरुण गांधी ने ट्वीट कर कह दिया कि उन्होंने न किसी नेता की तारीफ की है और न ही किसी पार्टी का प्रचार किया है।
वरुण ने यह भी कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया है। उनका मतलब कुछ और ही था।
हालांकि, ये बात साफ हो चुकी है कि वरुण ने राहुल की तारीफ किसी खास मकसद से ही की थी और राहुल ने उस पर खुशी जताकर सियासी हलचल बढ़ा दी।
निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह को सौंपा पर्चा
सोनिया गांधी ने करीब 1.15 के आस-पास अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना पर्चा निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह को सौंपा।
इस दौरान लोगों का हुजूम कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने देखने को मिला। सोनिया तीन बार से रायबरेली लोकसभा सीट से भारी मतों से विजयी होती रही हैं।
इस बार भी माना जा रहा है रायबरेली की जनता उन्हें ही चुनेगी। गौरतलब है कि सपा ने पहले ही यह घोषित कर दिया था कि वह सोनिया के खिलाफ रायबरेली में प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
भारी सुरक्षा व्यवस्था
चौथी बार नामांकन करने रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच चुकीं हैं और उन्होंने नामांकन प्रकिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक कलेक्ट्रेट ऑफिस पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। भारी सिक्योरिटी के बीच सोनिया गांधी अपना पर्चा दाखिल करेंगी।
कलेक्ट्रेट के बाहर पार्टी सदस्य और कार्यकर्ता जोर-शोर से पार्टी के पक्ष में नारे लगा रहे हैं और उनमें खुशी का माहौल है।
हवन-पूजन का कार्यक्रम पूरा
चौथे चरण के नामांकन के दौर में यूपीए उपाध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को नामांकन दाखिल करने के लिए रायबरेली पहुंच गई हैं। कार्यालय में पूजन प्रकिया खत्म हो गई है।
हर बार की तरह इस बार भी वह ज्योतिष के बताए शुभ मुहूर्त पर ही उन्होंने पर्चा दाखिल करेंगी। ऐसे माना जा रहा है कि आधे घंटे में वह नामांकन दाखिल करेंगी।
बताते चलें कि सोनिया गांधी बुधवार सुबह ही रायबरेली पहुंच गई थी। उनके इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।
राहुल ने चलाई कार
इस दौरान सोनिया गांधी का भव्य रोड शो निकला। पार्टी सदस्यों सहित आम जनता उस रोड शो में शामिल हुए।
खास बात यह रही कि सोनिया जिस कार में हैं, उसे राहुल गांधी ड्राइव कर रहे हैं।
पार्टी सदस्यों में जोश का माहौल है और वह कार्यालय में ढोल- नगाड़े के साथ सोनिया और राहुल का स्वागत कर रहे हैं।
सोनिया गांधी का काफिला बस थोड़े ही समय बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने वाला है।
ऐसा माना जा रहा कि राहुल गांधी आज रायबरेली में आम जनता से मिल सकते हैं।
यह भी हो सकता है कि रायबरेली के किसी गांव, कस्बे या दलित बस्ती में जाएं और लोगों की समस्याएं सुनें।
जानकारों का कहना है कि राहुल जहां भी जाते हैं, वह लोगों से मिलते हैं ऐसे में नामांकन दाखिल करने जैसे अहम दिन वह जरूर आम जन से मिलकर पार्टी को जोड़ने की कोशिश करेंगे।