फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम में 'श्रीमती' जोड़ने पर भड़की सोनम किन्नर, नगर पालिका अध्यक्ष से मांगी पांच लाख की क्षतिपूर्ति

Tue, 19 Jun 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
- फोटो : defamation
विज्ञापन

नपा अध्यप पद की पूर्व प्रत्याशी एवं एक संस्था की अध्यक्ष सोनम चिश्ती किन्नर ने नगर पालिका अध्यक्ष पर मानहानि करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक मुकदमे में अपने नाम के आगे श्रीमती शब्द जोड़े जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष से पांच लाख रूपये की क्षतिपूर्ति मांगी है। क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिलने पर सक्षम न्यायालय में केस दायर करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने गत चार जून को सोनम चिश्ती बनाम रेहाना के मुकदमे में पारित आदेश में सोनम के नाम के आगे श्रीमती शब्द जोड़ दिया है। सोनम ने इसे अपना अपमान बताते हुए गत सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई मांग की है।

मंगलवार को सोनम चिश्ती ने नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल को एक नोटिस भेजी है। आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके नाम के आगे श्रीमती शब्द पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक छवि खराब करने के लिए अंकित किया है, जबकि उन्होंने आज तक किसी से भी विवाह नहीं किया है। उनका कहना है कि महिला का विवाह होने के बाद ही श्रीमती शब्द का संबोधन किया जाता है। किन्नर समाज की होने के कारण विधि व्यवस्था के अनुसार वे तृतीय जेंडर की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि किन्नर समाज में किसी के नाम के आगे श्रीमती लिखना उसे अपमानित व प्रताड़ित करना माना जाता है। सोनम ने लीगल नोटिस में उल्लेख किया है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार होने के नाते चेयरमैन बबिता जायसवाल पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं और चाहती हैं कि उनका राजनीतिक व सामाजिक भविष्य खराब हो। इससे उन्हें मानसिक व सामाजिक पीड़ा पहुंची है।

Trending Videos
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने की दी चेतावनी

सोनम किन्नर ने नपा चेयरमैन को नोटिस भेजकर 15 दिन में माफी मांगने और चार जून 2018 के आदेश में दर्ज श्रीमती शब्द को नहीं काटे जाने पर क्षतिपूर्ति के रूप में पांच लाख रूपये की मांग की है। उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ कोर्ट में सिविल व फौजदारी मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने ये दिया जवाब
नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल ने कहा कि उनके नाम के आगे श्रीमती शब्द लिपिकीय त्रुटिवश अंकित हो गया है। वे स्वयं इस मामले को सार्वजनिक कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें