फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में एल्डिको एलिगेंस की 14वीं मंजिल से गिरा हाईकोर्ट में वकील का बेटा, मौत

Mon, 10 Dec 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्कर्ष
विज्ञापन

विभूतिखंड थानाक्षेत्र के एल्डिको एलिगेंस के ब्लॉक-3 की 14वीं मंजिल से गिरकर उत्कर्ष त्रिवेदी (20) की मौत हो गई। रविवार रात 10 बजे वह अपने विनय खंड स्थित आवास से निकला था। करीब एक घंटे बाद ही वह एल्डिको एलिगेंस में गंभीर रूप से घायल मिला।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विनय खंड निवासी आरके त्रिवेदी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनका बेटा उत्कर्ष रविवार रात 10 बजे बिना किसी को बताये बिना घर से निकल गया। काफी इंतजार के बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद देर रात को गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


गोमतीनगर पुलिस को सूचना मिली कि रविवार रात को 11बजे एक युवक एल्डिको एलिगेंस की 14वीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए लोहिया में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम वहां पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। तस्वीर का मिलान कराया तो उत्कर्ष का शव निकला। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी।

काफी दिनों से चल रहा था बीमार

हाईकोर्ट के अधिवक्ता आरके त्रिवेदी के मुताबिक उत्कर्ष काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। उत्कर्ष पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक अब तक की पड़ताल में आत्महत्या ही लग रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्विलांस को कठौता पर मिल रही थी लोकेशन

रविवार रात को उत्कर्ष अपने घर से बिना बताए निकल गया। इसके बाद वह काफी देर तक घर नही आया। परिवारीजन उसकी तलाश में लग गये। साथ ही गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक उत्कर्ष के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। जब सर्विलांस टीम ने रिपोर्ट दी तो लोकेशन कठौता झील केपास मिला। सुबह हादसे की सूचना मिली। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई। लोहिया अस्पताल में पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें