फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

Wed, 29 May 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बड़े मंगल पर आयोजित भंडारे में बहन की ससुराल जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्राम पहुरावां थाना बछरावां निवासी शिव प्रताप (21) पुत्र राम आधार अपनी मां धनदेवी के साथ शिवगढ़ बहन की ससुराल की जा रहा था। बहन की ससुराल में बड़ा मंगल पर भंडारा का आयोजन किया गया था। बांदा-बहराइच मार्ग पर भवानीगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें शिव प्रताप ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि धनदेवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल धनदेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लोगों ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें